Advertisement

बदमाशी का अंजाम… पुलिसकर्मियों ने बरसाईं लाठियां, लोग देखकर हंसते रहे

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के बाफना पार्क में वाहनों में तोडफ़ोड़ और पथराव कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने करारा सबक सिखाया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान होने के बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को हिरासत में लिया और वारदात स्थल पर ले जाकर जमकर पिटाई की और हेकड़ी निकाल दी। इस दौरान जुलूस निकालकर उठक-बैठक भी लगवाई। बाफना पार्क निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका अफरोज के घर के बाहर रात करीब 2 बजे बदमाशों ने कार और बुलेट में तोडफ़ोड़ की थी। घर की खिड़की-दरवाजों पर तलवार और लाठी से हमला कर कांच फोड़ दिए।

Advertisement

पड़ोस में रहने वाले आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉ. प्रदीप अग्रवाल की कार को भी निशाना बनाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से किशन अहिरवार (छोटी मायापुरी), विकास सारोलिया, विशाल सारोलिया (अमन नगर), ऋषि (वर्धमान नगर) और साहिल गुर्जर (ढांचा भवन) की पहचान की। थाना प्रभारी विवेक कनोडिय़ा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दोपहर तक किशन, विकास और विशाल को दबोच लिया, वहीं देर शाम ऋषि और साहिल भी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

पकड़े गए प्रमुख बदमाशों को पुलिस बाफना पार्क लेकर पहुंची, जहां उन्होंने गदर मचाया था। पुलिस ने उसी क्षेत्र में बदमाशों का जुलूस निकाला। पुलिस की इस सख्ती को देख रहवासियों में बदमाशों का खौफ कम हुआ और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा। इस दौरान बदमाश गिड़गिड़ाते नजर आए।

Advertisement

 

 

Advertisement
View this post on Instagram

 

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें