Popup Image
Advertisement

बस वाले लगातार कर रहे हैं मनमानी…

बसों की तेज गति से हवा में उड़े आदेश

Advertisement

उज्जैन। आदेश तो थे कि देवासगेट से खिलचीपुर नाका चौराहे तक बसों को सवारी उतारने-बैठाने के लिए खड़े नहीं रहने दिया जाए। गति पर नियंत्रण रखें। यह आदेश तेज दौड़ती बसों की हवा में उड़ गए हैं। आदेश का पालन नहीं हो रहा है। लोक परिवहन के वाहनों को निर्धारित गति से चलाने के नियम हैं।

वाहनों पर निगरानी के लिये ट्रैफिक पुलिस है उसके बाद भी शहर के अंदरूनी मार्गों पर बसें हवा से बात करते हुए दौड़ रही हैं, खास बात यह कि ड्रायवर, क्लीनर को पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।

Advertisement

गेट पर लटके क्लिनर और कंडक्टर भी खतरा: देवासगेट से आगर की ओर सुबह 10 बजे जाने वाली बस क्र. जीजे 18 एएक्स 1479 के गेट पर लटके क्लीनर व कंडक्टर ने बस स्टैंड से चलने के बाद चामुंडा माता चौराहा पार किया।

गति इतनी तेज कि सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को जान बचाकर साइड में अपने वाहन खड़े करना पड़े। गेट पर लटके युवक बड़े वाहन चालकों को गालियां देते और ड्रायवर से वाहन तेज भगाने की आवाजें लगाते बीमा चौराहे तक पहुंचे। यहां लोगों ने उनसे बस की गति धीमी करने को कहा तो क्लीनर, कंडक्टर के साथ बीमा चौराहे पर खड़े एजेंट ने धमकाया गाड़ी चेतन भैया की है जो बने वह कर लेना। बस तो ऐसे ही चलेगी।

Advertisement

डीएसपी बोले मंैने अभी चार्ज लिया है…

चामुंडा माता से चिमनगंज मंडी तिराहा और खिलचीपुर नाका की तरफ जाने वाली तेज रफ्तार बसों पर लगाम लगाने, इंटरसेक्टर वाहन के उपयोग के संबंध में यातायात डीएसपी संतोष कौल से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि मैंने अभी चार्ज लिया है। व्यवस्थाओं की जानकारी निकाल रहा हूं, शीघ्र ही तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर के निर्देश को अनदेखा कर रही यातायात पुलिस…

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने देवासगेट से चामुंडा माता, जिला अस्पताल, चरक हास्पिटल, कोयला फाटक, बीमा चौराहा से चिमनगंज मंडी की ओर जाने वाली बसों को बिना स्टाप रोकने पर प्रतिबंध लगाया।

इसका पालन कराने के लिये यातायात पुलिस को निर्देश दिये लेकिन यातायात पुलिस का एक भी जवान पूरे मार्ग पर नजर नहीं आता। दोपहर बाद कोयला फाटक या चरक अस्पताल के बाहर एसआई या एएसआई स्तर के पुलिसकर्मी दोपहिया वाहनों के कागजात चैकिंग और चालानी कार्रवाई कभी कभी करते नजर आते हैं।

इंटरसेक्टर वाहन बना सफेद हाथी

गृह विभाग द्वारा उज्जैन की यातायात पुलिस को ऑटो मैटिक तरीके से वाहनों की गति मापने के लिये इंटरसेक्टर वाहन दिया था। इस वाहन की खासियत यह है कि निर्धारित गति से अधिक तेजी से दौड़ते वाहनों की गति मशीन द्वारा ऑटोमेटिक दर्ज कर उसका फोटो भी निकाल दिया जाता है।

इस वाहन का उपयोग यातायात पुलिस द्वारा बायपास या हाईवे पर किया जा रहा है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन तय सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वाले 3-4 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हैं, लेकिन शहर के अंदरूनी मार्गों पर इस वाहन का उपयोग नहीं किया जाता।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें