Advertisement

त्वचा रोगियों की बढ़ती संख्या के लिए बिगड़ी जीवनशैली जिम्मेदार : डॉ. यादव

धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में त्वचा रोग पर सीएमई

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की त्वचा रोग विषय पर आयोजित 2 दिवसीय सीएमई में त्वचा रोगियों की बढ़ती संख्या के लिए बिगड़ी जीवनशैली को जिम्मेदार ठहराया गया। जयपुर के चिकित्सक डॉ सुनील यादव ने कहा कि जीवनशैली सुधार कर त्वचा रोग से राहत पाई जा सकती है। इससे पहले सीएमई का शुभारंभ शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सालय में हुआ। दीप प्रज्वलन एवं धन्वंतरि वंदना के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ.ओपी व्यास ने स्वागत भाषण दिया। राष्ट्रीय आयुर्वेद गुरु डॉ.एसएन पांडे ने राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की गतिविधियों की जानकारी दी मुख्य अतिथि डॉ. विनोद बैरागी थे। चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. मुकेश गुप्ता ने चिकित्सालय में मौजूद सुविधाओं की जानकारी दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पाटिल ने बताए अपने अनुभव
सीएमई के प्रथम सत्र में एम्स (आयुर्वेद) गोवा के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ शिवानंद पाटिल ने जटिल त्वचा रोगों के संबंध में अपने अनुभव एवं केस प्रेजेंटेशन के जरिये बताए।

Advertisement

हैंड्स ऑन ट्रेनिंग सेशन भी
ग्लोबल मेडिकल इक्विपमेंट के सीईओ विकास गुप्ता ने नॉन इनवेसिव लेजर तकनीक और एस्थेटिक प्रक्रिया का लाइव डेमोस्ट्रेशन दिया। कार्यक्रम में डॉ शिरोमणि मिश्रा, डॉ दिवाकर पटेल, डॉ प्रकाश जोशी, डॉ सुधीर सिंह चौहान, डॉ कीर्तिबाला तावड़े के साथ ही विभाग के सभी एमडी स्कॉलर सीएमई में उपस्थित रहे ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें