Advertisement

बहू की मौत का राज खुलेगा अब, CBI की दस्तक से ससुराल में मचा हड़कंप!

नोएडा की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की भोपाल में हुई संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस केस में अब बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है, जहां रिटायर्ड जिला जज और सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत देर रात लगभग 1 बजे रद्द कर दी गई है। अदालत के इस फैसले के बाद सुबह से ही जांच एजेंसियों की सक्रियता तेज हो गई है।

Advertisement

गुरुवार सुबह सीबीआई की टीम भोपाल के बागमुगालिया इलाके में स्थित गिरिबाला सिंह के बंगले पर पहुंची और पूरे परिसर की जांच की। इस दौरान बंगले की थ्रीडी मैपिंग भी की गई, साथ ही उस स्थान का भी तकनीकी विश्लेषण किया गया, जहां ट्विशा शर्मा को कथित तौर पर फंदे पर लटका हुआ पाया गया था।

इस मामले में पहले ही गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह को सीबीआई हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब अदालत के ताज़ा फैसले के बाद गिरिबाला सिंह पर भी गिरफ्तारी की कार्रवाई की आशंका और तेज हो गई है।

Advertisement

घटनास्थल वाले इलाके में गुरुवार सुबह से ही हलचल देखने को मिली। मीडिया की भीड़ लगातार बंगले के बाहर मौजूद रही, जिससे माहौल और अधिक संवेदनशील बन गया। बताया जा रहा है कि सुबह कुछ देर के लिए गिरिबाला सिंह घर से बाहर निकलीं और उन्होंने आवारा कुत्तों को भोजन भी कराया।

यह पूरा मामला 12 मई की रात का बताया जा रहा है, जब ट्विशा शर्मा की भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के परिवार ने इस मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, आरोपी पक्ष इस घटना को आत्महत्या बता रहा है।

Advertisement

इस केस में मध्य प्रदेश के एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह ने भी अदालत की टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा है कि मृतका के शरीर पर मौत से पहले चोटों के निशान पाए गए, जो गंभीर अपराध की ओर संकेत करते हैं। इसके अलावा लगातार नोटिस के बावजूद सहयोग न करना और व्हाट्सएप चैट्स जैसे डिजिटल साक्ष्य भी जांच के दायरे में हैं, जो मानसिक उत्पीड़न की ओर इशारा करते हैं।

इन सभी तथ्यों को देखते हुए हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत रद्द करने का निर्णय लिया है। फिलहाल पूरे मामले में सीबीआई की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें