बारिश के कारण तीसरा वनडे रद्द,न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से जीती

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भी बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है।

Advertisement
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में एक विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद बारिश आ गई और आगे का मैच नहीं हो सका। मैदान गीला होने के बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया।
Advertisement









