Popup Image
Advertisement

भीड़ में बिछड़े दो मासूम, पुलिस ने चंद घंटों में तलाशा और परिजनों से मिलाया

उज्जैन। शहर में शनिवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच दो मासूम बच्चे अपने परिवारों से बिछड़ गए। लेकिन, मुस्तैद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जिला पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने दोनों बच्चों को सकुशल ढूंढ निकाला। बच्चों को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

Advertisement

घटना 1 : रेलवे स्टेशन पर मां की गोद से छूटा 7 साल का बच्चा, ट्रैक पर घूमता मिला

शनिवार दोपहर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर उस समय हड़कंप मच गया, जब परिजनों के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहा एक सात साल का बालक अचानक लापता हो गया। आरपीएफ के मुताबिक जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र (ग्राम बोरियो) की रहने वाली पूना पति विजय ठाकुर ने आरपीएफ पोस्ट पर आकर सूचना दी कि वह बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं। वापस जबलपुर जाने के लिए वे प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी भीड़ के कारण उनका 7 वर्षीय बेटा अचानक गायब हो गया।

Advertisement

सूचना मिलते ही एएसआई शिवसिंह बघेल ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात प्रधान आरक्षक राजकुमार देवड़ा को तुरंत कैमरे खंगालने के निर्देश दिए। आरक्षक नंदसिंह, जगदीश कसाना, लखन सैनी, महिला आरक्षक प्रतिभा शर्मा और सुरेखा की टीम सर्चिंग में जुट गई। इसी बीच सीसीटीवी की मदद से पता चला कि नागदा साइड एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) के पास रेलवे ट्रैक के पास एक बालक घूम रहा है। टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर बालक को सुरक्षित बरामद किया। जब मां को उसका बेटा वापस मिला, तो उसने भावुक होकर बच्चे को सीने से लगा लिया।

घटना 2 : त्रिवेणी शनि मंदिर पर बिछड़े 4 साल के अंश को 30 मिनट में ढूंढा

Advertisement

शनिवार को अमावस्या पर नवग्रह शनि मंदिर त्रिवेणी संगम पर स्नान और दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। इसी भीड़ में गुना के रठियाई से आया 4 वर्षीय मासूम अंश पिता सुनील राजपूत अपने परिवार से बिछड़ गया। ड्यूटी पर तैनात नगर सैनिक (होमगार्ड) रवि कुमार ने मंदिर गेट के पास एक बच्चे को बदहवास और रोते हुए देखा। वे तुरंत मासूम को संभालते हुए मंदिर परिसर में बने पुलिस कंट्रोल रूम लेकर आए। पुलिस ने फौरन लाउडस्पीकर से बालक के नाम और हुलिए का अनाउंसमेंट शुरू करवाया। इस तत्परता का नतीजा यह रहा कि महज 30 मिनट के भीतर भटकते हुए माता-पिता कंट्रोल रूम पहुंच गए और बच्चा उन्हें सौंप दिया गया।
दिव्यांग श्रद्धालु को कराए सुलभ दर्शन लूटी वाहवाही
शनि मंदिर त्रिवेणी संगम पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आगर जिले के एक दिव्यांग दर्शनार्थी को भगवान शनिदेव के सुलभ दर्शन कराए। व्यक्ति पैरों से दिव्यांग था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें