Advertisement

मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत, साथी घायल

उज्जैन। तराना से मजदूरी के लिए आए दो युवकों को रात में कानीपुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल है। पुलिस के अनुसार तराना के पास मदारगढ़ नर्सरी निवासी समीर पिता शब्बीर शेख (21) अपने साथी सोहेल के साथ मजदूरी करने उज्जैन आया था।

 

Advertisement

घर लौटते वक्त शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कानीपुरा रोड पर इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे समीर की मौके पर ही मौत हो गई और सोहेल गंभीर घायल हो गया। सोहेल का निजी अस्पताल मेें इलाज चल रहा है। मृतक समीर अविवाहित है। पिता भी श्रमिक हैं। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें