Popup Image

कृषि उपज मंडी और दौलतगंज होलसेल किराना बाजार में हुए मुहूर्त के सौदे, वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दिवाली के बाद अब एक बार फिर व्यापार शुरू हो गया है। गुरुवार को दौलतगंज होलसेल किराना बाजार और चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त के सौदों से कारोबार की शुरुआत हुई। सबसे ज्यादा रौनक कृषि उपज मंडी में दिखाई दी। यहां बड़ी संख्या में किसान मुहूर्त के सौदों के लिए पहुंचे। मंडी में सोयाबीन,चना, गेहूं और मक्के को पहले दिन बेहतर दाम मिले। दौलतगंज होलसेल किराना बाजार में भी मुहूर्त के सौदे हुए और वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया गया।

Advertisement

दरअसल, दिवाली के कारण दोनों ही बाजार बंद थे। कृषि उपजमंडी छह दिन से बंद थी, जबकि किराना बाजार में 9 नवंबर से अवकाश था। गुरुवार को दोनों ही जगह रौनक लौट आई। चिमनगंज मंडी में रात से ही किसान ट्रॉली और बैलगाड़ी में उपज लेकर बेचने पहुंचे। हाल यह था कि लंबी-लंबी कतार लगी हुई थी। सुबह 11 बजे विक्रित की जाने वाली ट्रॉलियों- बैलगाडिय़ों की पर्ची निकाली गई। इसके बाद सौदे शुरू हुए।

दौलतगंज होलसेल किराना बाजार में मुहूर्त के सौदों से पहले दिवाली मिलन समारोह और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल थे। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी कनकमल जैन और शंकर उत्तमानी का सम्मान किया गया। दौलतगंज होलसेल किराना बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय रोहरा, सचिव आशीष जैन, कोषाध्यक्ष दीपक मेड़तवाल ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें