Popup Image

कतार में लगे श्रद्धालुओं को पहले दिन मिला उपमा और खिचड़ी का अल्पाहार

सुविधा : श्रद्धालुओं के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की पहल

Advertisement

चाय, दूध, छाछ का प्रसाद भी देने की तैयारी

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को कतार में लगे श्रद्धालुओं को उपमा और खिचड़ी की प्रसादी का वितरण कर अल्पाहार सेवा की शुरुआत की गई। फिलहाल यह सेवा अभी मानसरोवर हॉल में मिलेगी। भविष्य में इसे अन्य जगह विस्तारित किया जाएगा।
दरअसल, तिरुपति बालाजी में दर्शनार्थियों के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत श्रद्धालुओं को वहां अल्पाहार दिया जाता है। चूंकि अब महाकालेश्वर मंदिर में भी रश बढऩे लगा है, ऐसे में यहां भी अल्पाहार देना तय किया गया है। मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रसाद एवं अल्पाहार वितरण की नई व्यवस्था फिलहाल मानसरोवर भवन में शुरू की है। बुधवार की दोपहर उपमा और खिचड़ी का प्रसाद परोसा गया। हॉल में दोनों में रखकर श्रद्धालुओं केा प्रसादी दी गई। आने वाले समय में दूध, छाछ, हलवा, पोहा और अन्य मीठा प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement

उज्जैन में 20 से 30 मिनट में दर्शन
मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाए रखते हुए कतार में ही प्रसाद और अल्पाहार वितरण की योजना बनाई गई है। वर्तमान में श्रद्धालु सामान्यत: 20-३० मिनट में दर्शन कर लेते हैं।

भस्मार्ती वालों को मिलते थे पोहा-चाय
पहले भस्म आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को ही पोहा प्रसाद और चाय दी जाती थी। लेकिन अब सामान्य दर्शनार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Advertisement

मौसम के अनुसार मिलेंगे पेय पदार्थ: सर्दियों में श्रद्धालुओं को चाय, कॉफी और गर्म दूध उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि गर्मियों में छाछ, शरबत और ठंडे पेयजल की सुविधा मिलेगी। मंदिर समिति ने सप्ताहांत और अवकाश के दिनों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए रोजाना करीब एक लाख श्रद्धालुओं तक प्रसाद और अल्पाहार पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार इस व्यवस्था का विस्तार भी किया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें