Popup Image

खेत से चुराई बिजली केबल जलाकर निकाल रहे थे कॉपर

किसान ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बाढ़कुम्मेद के एक खेत के बोर से दो युवकों ने 500 फीट लंबी केबल चुरा ली। केबल जलाकर वे कॉपर निकाल रहे थे। इसी बीच खेत मालिक की नजर उन पर पड़ गई। किसान ने दोनों को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।

दरअसल, नरवर थाने के बाढ़कुम्मेद के रहने वाले 42 साल देवकरण पाटीदार ने 10 नवंबर को खेत में पानी दिया था। रात करीब 8 बजे वे मोटर बंद कर घर चले गए थे। 11 नवंबर को सुबह 7.30 बजे जब वे खेत पर लौटे तो ट्यूबवेल की मोटर की केबल कटी हुई थी। करीब 500 फीट लंबी केबल की कीमत 70 हजार रुपए थे।

Advertisement

आसपास तलाश शुरू हुई तो केबल जलाते मिले आरोपी: देवकरण पाटीदार ने अपने साथी के साथ आसपास केबल की तलाश की। वे जब ताजपुर के तलैया इलाके में पहुंचे तो दो युवक केबल जलाकर उसमें से कॉपर धातु निकालते दिखें। इन्होंने जब उन्हें आवाज लगाई तो दोनों ने दौड़ लगा दी। पीछा कर इन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया।

आरोपी उज्जैन के रहने वाले शकील शाह पिता अब्बास शाह एवं शाहरुख शाह पिता फरियाद शाह हैं। दोनों को किसान ने नरवर पुलिस के हवाले किया है। हिरासत में लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनसे और भी वारदातों का पता चलने की उम्मीद है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें