Advertisement

मध्यप्रदेश : कांग्रेस विधायक का कोरोना से निधन

इंदौर: मध्य प्रदेश की कांग्रेस विधायक  कलावती भूरिया की शनिवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान मौत हो गई. वह 49 वर्ष की थीं. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं.

 

Advertisement

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि भूरिया पिछले 12 दिन से इंदौर के शैल्बी अस्पताल में भर्ती थीं. वह विधानसभा में अलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र की नुमाइंदगी करती थीं. शैल्बी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक विवेक जोशी ने बताया कि भूरिया के फेफड़ों में 70 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमण था. जोशी ने बताया कि भूरिया को जीवन रक्षक तंत्र पर भी रखा गया था. लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

Advertisement

कलावती भूरिया साल 2018 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर अपने राजनीतिक करियर में पहली बार विधायक बनी थीं.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें