Popup Image

घर में मिले पति पत्नी और बेटे के शव…

सिर पर चोट के निशान, बुदनी में ट्रिपल मर्डर की आशंका

Advertisement

सीहोर। जिले के बुदनी नगर के वार्ड-12 में बुधवार सुबह एक घर में पति-पत्नी और उनके बेटे के शव मिले। मृतकों की पहचान राकेश मीणा (45 साल), उनकी पत्नी राधा मीणा (40 साल) और बेटे अश्विन (24 साल) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में तीनों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि मंगलवार रात तीनों की हत्या की गई।

सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा और थाना प्रभारी सुनील ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि तीनों के सिर पर चोट के निशान हैं। मृतकों के परिजन मौके पर नहीं मिले हैं। पुलिस हत्या की आशंका को देखते हुए घटना स्थल से साक्ष्य जुटा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वारदात किसने और किस वजह से की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें