Advertisement

महंत नरेंद्र गिरि को वीडियो से किया जा रहा था ब्लैकमेल

सुसाइड नोट के बाद भी हो रहे हैं कई खुलासे

 

Advertisement

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। इसके साथ ही मामले में कई और खुलासे भी हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित नरेंद्र गिरी को एक वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस वीडियो में क्या था और किस प्रकार से इसका प्रयोग कर उन्हें परेशान किया जा रहा है इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच की जा रही है। इस मामले में सुसाइड नोट मिलने के बाद उनके शिष्य आनंद गिरि को हिरासत में लिया जा चुका है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि (70) की मौत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रयागराज पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अखाड़ा परिषद के सदस्यों की राय है कि नरेंद्र गिरि का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज बाघंबरी पीठ में ही रहेगा। उसके बाद पोस्टमॉर्टम होगा और फिर धार्मिक संस्कारों के अनुरूप उनकी समाधि का कार्यक्रम होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें