Advertisement

NMMS परीक्षा में उपलब्धि, राष्ट्रपति ने भोजन पर बुलाया

उज्जैन। माधवनगर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्र जयसिंह राठौर ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा में जिले में पहला स्थान हासिल किया है। किसान परिवार से आने वाले राठौर ने इसके लिए खूब मेहनत की। अब राष्ट्रपति द्रौप्रदी मुर्मू ने उन्हें भोजन पर आमंत्रित किया है।

Advertisement

राठौर उज्जैन से 21 किलोमीटर दूर कड़छली के रहने वाले हैं। वह स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कक्षा 9 वीं के विद्यार्थी हैं। 80 फीसदी अंकों से आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले जय ने एनएमएमएस परीक्षा दी थी। इस परीक्षा को पास करने पर अगले चार साल तक सरकार स्कॉलरशिप प्रदान करती है। यह राशि हर साल के लिए 12 हजार रुपए होगी। यानी एक हजार रुपए महीना जय को पढ़ाई के लिए अलग से मिलेगा।

परीक्षा में जनरल नॉलेज, रीजनिंग के सवाल एनएमएमएस में विद्यार्थी का टैलेंट तीन कसौटी पर परखा जाता है। पहला जनरल नॉलेज, दूसरा रीजनिंग और तीसर मेंटली स्ट्रैंथ। संसाधनों की कमी के बावजूद जय ने अपनी प्रतिभा दिखाई और प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर लिया। प्राचार्य डॉ. विभा शर्मा ने बताया कि जय के पिता खुमानसिंह खेती करते हैं।

Advertisement

कल रवाना होंगे दिल्ली
भोज में शामिल होने के लिए जय मंगलवार को दिल्ली रवाना होंगे। उनके साथ शिक्षक भी जाएंगे। रक्षाबंधन (28 अगस्त) को भोज राष्ट्रपति भवन में होगा। इसमें जय शामिल होंगे। वे भविष्य में बिजनेस मैन बनना चाहते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें