रक्षाबंधन पर करें ये उपाय

यह हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस बार राखी का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। भारत में यह त्योहार बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों में भद्रा रहित काल में ही राखी बांधने की परंपरा है। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा की नजर नहीं लगेगी। जिस कारण से इस बार का रक्षाबंधन का संयोग शुभ और सौभाग्यशाली रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि श्रावण पूर्णिमा यानि रक्षाबंधन के दिन कुछ विशेष उपाय करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।

1. रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रूप और श्रवण नक्षत्र में होता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रदेव की पूजा करने से मन स्थिर होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
2.आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए रक्षाबंधन के दिन भाई को अपनी बहन के हाथ से एक गुलाबी रंग के कपड़े में अक्षत, सुपारी और एक रुपए का सिक्का ले लें। उसके बाद इसे बांधकर तिजोरी पर रख दें।
3.बहने अपने भाई को नजर दोष से बचाने के लिए फिटकरी लें और फि उसे सात बार भाई के ऊपर से उतार कर उस फिटकरी को चूल्हे में जला दें, या किसी चौराहे पर फेंक दें। ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है।
4.सावन पूर्णिमा के दिन ‘ॐ सोमेश्वराय नम:’ मंत्र का जाप कर दूध का दान करने से कुण्डली में व्याप्त चंद्र दोष समाप्त हो जाता है। ऐसा करने से आपको मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और माता का सुख भी प्राप्त होगा।
5.रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले गणेश भगवान को राखी बांधें। ऐसा करने से भाई-बहन के बीच के मन-मुटाव दूर होते हैं और आपस में प्यार बढ़ता है। हनुमान जी को राखी बांधने से भाई-बहन के जीवन में आने वाले सभी संकट और बाधांए दूर होते हैं।









