Advertisement

राजस्थान के कप्तान स्मिथ पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रॉयल्स को मंगलवार को खेले इस मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई से 57 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

इस सत्र में यह पहला अवसर है जबकि रॉयल्स ने निर्धारित अवधि में ओवर पूरे नहीं किए और इसलिए स्मिथ पर न्यूनतम ओवर दर से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। आईपीएल ने मीडिया बयान में कहा, ‘राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ छह अक्तूबर 2020 को अबुधाबी में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।’इससे पहले टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी धीमी ओवर गति के लिए 12-12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें