रात में सड़कों पर पुलिस का एक्शन 9 पॉइंट्स पर तलाशी, 40 चालान काटे

उज्जैन। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस एक्शन में है। शनिवार रात कोठी रोड सहित 9 पॉइंट्स पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 40 चालान बनाए गए गए और शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर तीन पर वैधानिक कार्रवाई की गई। कोठी रोड पर खुद पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे।

Advertisement
पुलिस ने शंकराचार्य चौराहा, चामुंडा माता चौराहा, रेलवे स्टेशन, हरिफाटक चौराहा, नानाखेड़ा बस स्टैंड, नृसिंहघाट चौराहा, मंडीगेट चौराहा, हीरामिल की चाल (जीरो पॉइंट ब्रिज के नीचे) एवं जेल तिराहा पर ई-रिक्शा, ऑटो, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों तथा अन्य संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्थाके लिए इस प्रकार के विशेष तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Advertisement









