Advertisement

रौनक के घर आग लगाने वाले 3 और पकड़ाए, जुलूस निकाला

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में हवाई फायर कर दहशत फैलाने और रौनक गुर्जर के मकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले छिंगू बुंदेला गैंग के तीन और गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Advertisement

बुधवार को पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों का उसी इलाके में जुलूस निकाला और घटनास्थल की तस्दीक करवाई। इस दौरान बदमाशों के सुर बदले हुए नजर आए और उन्होंने सरेराह कान पकड़कर माफी मांगते हुए कहा— अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है। 11 अप्रैल की रात को हिस्ट्रीशीटर रौनक गुर्जर के मकान में आग के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी एमआर-5 रोड स्थित एक कॉलोनी में छिपे हुए हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने राहुल सूर्यवंशी (30) निवासी गणेश टेकरी, निखिल पंवार (22) और राहुल गोहर (20) निवासी भैरूनाला को धरदबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी राहुल गोहर के पास से एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

अब तक 5 गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
इस मामले में पुलिस अब तक कुल 5 बालिग और 2 नाबालिगों को गिरफ्त में ले चुकी है। 14 अप्रैल को सबसे पहले निजातपुरा के संतोष परमार पकड़ा गया। इसके बाद 25 अप्रैल को रितेश उर्फ राजा शर्मा और किशोर पटेल की गिरफ्तारी हुई। बुधवार को तीन और पकड़े गए। थाना प्रभारी विवेक कनोडिया के अनुसार, मुख्य आरोपी छिंगू उर्फ यशवेंद्र बुंदेला अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल टीम लगातार दबिश दे रही है।

Advertisement

पुरानी रंजिश का नतीजा
पुलिस के अनुसार, बुंदेला और गुर्जर गैंग के बीच सालों से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पकड़े गए बदमाशों ने तस्दीक के दौरान अपने साथियों को भी सरेंडर करने की नसीहत दी।

दहशत का वीडियो हुआ था वायरल

Advertisement

बता दें कि बदमाशों ने वर्चस्व की लड़ाई में ढांचा भवन स्थित मनोहर गुर्जर के मकान पर हमला बोला था। पांच बाइकों पर सवार होकर आए 13 से अधिक बदमाशों ने हवाई फायर किए और पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी थी। सोशल मीडिया पर इस दहशतगर्दी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर आरोपियों को पकडऩे का भारी दबाव था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें