हेलमेट पहनकर निकले तो मिली चॉकलेट, नियम तोड़े तो बना चालान

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रविवार को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों को ट्रैफिक पुलिस ने चॉकलेट दी तो नियम तोडऩे वालों के चालान फाड़ दिए।
दरअसल, ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए रविवार का दिन चुना। इस दिन लोग छुट्टी के मूड में होते हैं और बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलते हैं। पुलिस ने हेलमेट पहनने वाले, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वालों को चॉकलेट और चाबी का छल्ला दिया, जबकि उल्लंघन करने वालों के चालान बनाए। एसपी प्रदीप शर्मा भी कार्रवाई देखने पहुंचे। एएसपी मनोज खत्री, डीएसपी दिलीपसिंह परिहार के नेतृत्व में अभियान ८ अक्टूबर तक चलेगा।
Advertisement
Advertisement









