Advertisement

सफाई यूजर्स चार्ज बढ़ेगा, घर के लिए 45 की जगह अब 60 रुपए महीने लगेंगे, कमर्शियल पर दोगुना

एमआईसी ने यूजर्स चार्ज बढ़ाने की दी मंजूरी, कई अन्य फैसले

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नगर निगम बजट में नया टैक्स नहीं लगाने का दावा करने वाली भाजपा शासित परिषद ने सफाई पर लिया जाने वाला यूजर्स चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। अब घरेलू उपभोक्ताओं से 45 की जगह 60 और कमर्शियल उपभोक्ताओं से 50 की जगह 100 रुपए लिए जाएंगे।

दरअसल, यूजर्स चार्ज नगर निगम द्वारा कचरा कलेक्शन पर लिए जाने वाले शुल्क को कहते है। संपत्तिकर के साथ ही यह राशि सालाना आधार पर जमा करवाई जाती है। अभी तक यह राशि प्रति घर 45 रुपए महीना और सालाना 540 रुपए थी, इसमें 15 रुपए की वृद्धि कर 60 रुपए किया जा रहा है। यानी हर साल एक घर से 720 रुपए लिए जाएंगे। हर साल एक घर पर 180 रु. का भार बढ़ेगा। कमर्शियल भवन पर यह राशि दोगुना हो जाएगी।

Advertisement

महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में हुई एमआईसी ने सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले दुकानदारों को राहत देने का फैसला किया है। इसके तह 75 प्रतिशत से अधिक प्रभावित होने वाले दुकानदारों को नगर निगम के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्सों में प्राथमिकता के आधार पर शॉप आवंटित की जाएगी। दुकान आवंटन के संबंध में नगर निगम नीति बनाएगा। किस कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों को शॉप चाहिए, यह वह तय करेगा। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा की उपस्थिति में हुई मीटिंग में कर्मचारियों के अहम प्रस्तावों को भी सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई।

यह फैसले प्रमुख रूप से हुए

Advertisement

निगम कर्मचारियों को 2 अप्रैल 2026 से छठवें वेतनमान में 5 प्रतिशत और सातवें वेतनमान में 3 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। एरियर भुगतान की भी स्वीकृति दी गई। सेवारत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सातवें वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया।

उज्जैन निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संपूर्ण शहर में उपभोक्ता यूजर्स चार्ज बढ़ाने का फैसला किया गया।

शहर के 5 जीर्ण-शीर्ण शौचालयों को ध्वस्त कर उनके स्थान पर नवीन सुविधाघरों का निर्माण किया जाएगा।

वार्ड 2 में बालाजी दूध डेयरी से वीर सावरकर चौराहा तक दोनों ओर आरसीसी नाला निर्माण कार्य किया जाएगा।

गदापुलिया से लालपुल (भगत सिंह मार्ग) तक चौड़ीकरण में प्रभावित 4 भवनों के मुआवजा प्रकरणों को स्वीकृति दी गई।

देवास रोड स्थित तरणताल का संचालन नियमित किया जाएगा।

यह मुद्दे भी उठे

बैठक में हेलावाड़ी जमातखाने में सीएम विवाह होने का मसला भी उठा। सदस्य शिवेंद्र तिवारी ने इस मामले में जांच की मांग की। इसी तरह कई क्षेत्रों में पानी की टंकी नहीं भरने से जल सप्लाई में हो रही दिक्कतों पर भी बात हुई।
नॉमिनल चार्ज बढ़ाने का प्रस्ताव है

सफाई व्यवस्था पर लिया जाने वाला यूजर्स चार्ज बढ़ाने का प्रस्ताव एमआईसी ने पारित किया है। शहर की जरूरत को देखते हुए यह बहुत ही नॉमिनल है।
-अभिलाष मिश्रा आयुक्त, नगर निगम

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें