Popup Image
Advertisement

अधिक मास की सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं का रैला, रामघाट-सोमतीर्थ कुंड पर लाखों पहुंचे

पहली बार बुजुर्गों से ज्यादा युवाओं की भीड़, कीचड़ से होकर निकले लोग

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जयेष्ठ अधिकमास में आई सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान के लिए उमड़ पड़ी। रामघाट और सोमतीर्थ कुंड पर लाखों लोग पहुंचे। पहली बार बुजुर्गों से ज्यादा युवाओं की भीड़ दिखाई दी। चौड़ीकरण के चलते अधिकतर रास्ते बंद होने से लोगों को घाट और सोमतीर्थ कुंड तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Advertisement

हालांकि, रामानुजकोट वाला रास्ता अंतिम मौके पर पैदल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया था। अधिकमास को दान-पुण्य का महीना माना जाता है। उसमें भी ज्येष्ठ महीने को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसी मास में सोमवार को आई अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु उमड़े। ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला यूं तो रविवार दोपहर से ही शुरू हो गया था लेकिन रात होते-होते को घाटों पर भीड़ ही भीड़ हो गई। तड़के शुभ मुहूर्त में स्नान का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर तक यह जारी रहा। लोगों ने रामघाट के साथ सोमतीर्थ में भी स्नान किया और दान-पुण्य किया।

घाट पर आने वाले दो को छोड़ सारे रास्ते बंद, फिर भी पहुंचे लोग

Advertisement

चौड़ीकरण काम के चलते रामघाट तक आने वाले अधिकतर रास्ते बंद थे। झालरिया मठ और अप्राजी व्यायामशाला के पास सीढिय़ों से आने वाला रास्ता ही रविवार शाम तक चालू था। रात को व्यवस्था बनाकर रामानुजकोट के सामने वाला रास्ता खोला गया और यहां से पैदल श्रद्धालुओं की एंट्री दी गई। कम रास्तों के बावजूद बड़ी संख्या मेंं लोग रामघाट पर स्नान करने पहुंचे। यहां से श्रद्धालु सोमतीर्थ पहुंचे और वहां भी स्नान किया। दोनों जगह लोगों की भीड़ दिखाई दी।

महाकाल मंदिर में दर्शन के वक्त भीड़ में बुजुर्ग दर्शनार्थी घायल: सोमवती अमावस्या पर सोमवार सुबह महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ में एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। महिला का नाम कमली बाई(60) निवासी गुलवाडिय़ा खरगोन है। कमली बाई अपने क्षेत्र के करीब 20 लोगों के साथ सोमवती पर स्नान के लिए उज्जैन आईं थीं। स्नान के बाद सुबह ये लोग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए कतार में खड़े थे। कमली बाई की पोती दुर्गा ने बताया कि मंदिर में भीड़ बढऩे के कारण धक्के में कमली बाई गिर गई और उनके ऊपर से ही कुछ लोग निकल गए। बाद में उन्हें बैरिकेड्स से बाहर निकालकर चरक अस्पताल लाया गया। कमली बाई के हाथ में तीन फ्रैक्चर हुए हैं।

2.47 लाख श्रद्धालु एक दिन मेें महाकाल मंदिर पहुंचे, आज भी जमकर भीड़

वीकेंड एवं सोमवती अमावस्या के कारण श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। रविवार को तड़के से लेकर रात तक में 2,47,894 (2.47 लाख) श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। सोमवार को भी तड़के से ही मंदिर में भीड़ थी, दोपहर तक यह सिलसिला जारी था।

किसने-क्या कहा

दादा-दादी के साथ स्नान के लिए सालों से आ रहा हूं। इस बार अधिकमास के कारण स्नान के लिए आया।
अभिषेक सरावत अशोकनगर, उज्जैन

इस बार भी परिवार के साथ आया हूं। दादा-दादी के साथ आने का सिलसिला शुरू किया था।
घनश्याम सनडालका, अशोकनगर

पहली बार आया हूं। मामा लेकर आए हैं। स्नान से पहले 84 महादेव के दर्शन भी किए। अच्छा लगा।

राजपालसिंह राजपूत, रलायता हेवता

पापा के साथ आया हूं। हमेशा ही सोमवती और शनिश्चरी अमावस्या पर आता हूं। 84 महादेव के दर्शन से सिलसिला शुरू किया था।
दीपक मालवीय, इंदौर

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें