नवविवाहिता ने कुएं में कूदकर दी जान

उज्जैन। ससुराल में पारिवारिक विवाद के बाद एक साल से मायके पंचकुआ में रह रही महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। पंवासा पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।
पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया 20 वर्षीय महिला रानी पति विनोद मोरी की मौत हुई है। उसका विवाह आमलिया भूतिया सांवेर में हुआ था। पारिवारिक विवाद के बाद एक साल से वह मायके में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन था। गुरुवार को वह तारीख पर उज्जैन भी गई थी।
मायके के कुएं के पास ओटले पर मूर्ति स्थापित है। रानी वहीं पूजा करने रोजाना जाती थी। वह पूजा करने गई थी और ओटले के पास स्थित कुएं में उसकी लाश मिली। बड़े भाई आकाश मकवाना ने बहन के ससुरालवालों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी मंडलोई ने बताया मर्ग दर्ज किया है। मृतका नवविवाहिता थी इसलिए जांच राजपत्रित अधिकारी द्वारा की जाएगी।









