Popup Image
Advertisement

बाइक को बचाने में खाई में गिरी बस, दो की मौत

उज्जैन। उज्जैन के पास माकड़ौन फंटे पर शुक्रवार को बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में आगर से उज्जैन आ रही शर्मा ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री भी घायल हुए हैं। बस क्रमांक एमपी70-पी-0161 माकड़ौन फंटे के पास पहुंची थी, तभी उज्जैन से माकड़ौन की ओर जा रहे बाइक सवार ने अचानक मोड़ लिया। उन्हें बचाने के प्रयास में बस बाइक से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। इस दौरान एक अन्य बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गया।

हादसे की सूचना मिलते ही घोंसला से ग्रामीण और राघवी थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बस से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को घट्टिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें