Popup Image
Advertisement

इंजीनियर के सिर में गोली मारकर हत्या, 2 नकाबपोशों ने की फायरिंग

जबलपुर। जबलपुर के संजय नगर इलाके में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बाइक सवार इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिविल इंजीनियर क्लेरिंस उर्फ राजा (32) रांझी जा रहा था। इसी दौरान चेहरा ढंके दो युवक बाइक से उसके पास पहुंचे और सिर पर फायरिंग कर दी। गोली मारने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही रांझी सीएसपी सतीश साहू और थाना प्रभारी उमेश गोलहनी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

Advertisement

छोटे भाई रोनाल्ड ने बताया कि क्लेरिंस एटकिंस अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें गोली मार दी गई। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पत्नी की 2 माह पहले मौत हुई थी। एक छोटा बच्चा है, जिसकी देखभाल क्लेरिंस कर रहा था। सीएसपी सतीश कुमार साहू ने कहा- क्लेरिंस को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। खमरिया, रांझी, पनागर और घमापुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जांच के बाद वारदात की वजह पता चलेगी। करीब दो घंटे चली सर्जरी के बाद सिर में लगी गोली निकाल दी गई। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने क्लेरिंस को ब्रेन डेड घोषित किया। दोपहर 2 बजे इंजीनियर की मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें