Advertisement

उज्जैन:अनाज तिलहन व्यवसायी संघ के चुनाव प्रशासन की अनुमति पर निर्भर

उज्जैन। सामूहिक और सार्वजनिक आयोजनों पर कोविड गाइडलाइन लागू होने से प्रतिबंध हैं। वहीं कृषि उपज मंडी अनाज तिलहन व्यवसायी संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हैं। ऐसे चुनाव जिला प्रशासन की अनुमति पर निर्भर हैं। अनुमति के लिए संघ की ओर से आवेदन किया जा रहा हैं।

 

Advertisement

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच शासन-प्रशासन ने सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, खेल, धार्मिक आयोजन व मेले आदि पर पाबंदी लगा रखी हैं। दूसरी तरफ कृषि उपज मंडी से जुड़े अनाज तिलहन व्यवसायी संघ के द्वि-वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही हैं। ऐसे में सवाल चुनाव को लेकर सवाल उठ रहें हैं।

चुनाव अधिकारी प्रदीप बदनोरे ने भी संध को चुनाव के लिए एसडीएम से परमिशन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस स्थिति में अनाज तिलहन व्यवसायी संघ के चुनाव की प्रक्रिया प्रशासन की अनुमति पर निर्भर हैं। अनाज तिलहन व्यवसायी संघ के मुकेश हरभजनका ने बताया कि संघ के चुनाव की अनुमति के लिए प्रशासन को आवेदन दिया जा रहा हैं। इसके साथ ही प्रशासन को इस बात के लिए आश्वस्त किया जाएगा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया में कोविड कोविड गाइडलाइन का पालन होगा।

Advertisement

तो संघ में वर्तमान कार्यकारिणी ही
वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। लिहाजा संघ से जुड़े व्यापारियों ने फिर से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव पैनलों के बीच होता है और इनमें चुने जाने वाले संचालक संघ के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष आदि पदाधिकारी का चयन करते हैं। चुनाव में करीब 500 व्यापारी मतदाता की भूमिका निभाते हैं। फिलहाल की परिस्थितियों के बीच अनाज तिलहन व्यवसायी संघ के चुनाव के लिए हो रही तैयारी कई सवाल खड़े कर रही हैं। वहीं यह सवाल भी है कि प्रशासन चुनाव की अनुमति नहीं देता है और चुनाव आगे बढ़ते हैं,तो संघ पर किसका अधिकार होगा। मंड़ी के जानकार सूत्रों का कहना है कि चुनाव आगे बढऩे की स्थिति में वर्तमान कार्यकारिणी के पास ही संघ की बागडोर रहेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें