सिंहस्थ क्षेत्र में बगैर अनुमति निर्माण, ननि टीम ने तोड़ा

हरियाणा आश्रम के निर्माण पर चली नगर निगम की पोकलेन
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र में बगैर अनुमति निर्माण करने पर नृसिंह घाट रोड स्थित हरियाणा आश्रम का निर्माण शुक्रवार तड़के नगरनिगम की टीम ने ढहा दिया। आश्रम परिसर के करीब 8 हजार स्केवयर फीट एरिया में चार मंजिला बिल्डिंग गिराने के लिए गुपचुप तरीके से नगरनिगम की टीम पहुंची थी।
सुबह करीब 6 बजे पहुंची टीम ने अपना काम शुरू किया और यह कार्रवाई दोपहर तक चलती रही। आश्रम परिसर की नई बिल्डिंग को तोड़ा गया है, पुराना हिस्सा बरकरार रखा गया है। यह आश्रम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्योतिगिरी का है। वे शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और आश्रम में कमजोर आर्थिक वर्ग के बच्चों को कॉम्पिटिव एग्जाम की तैयारी आश्रम परिसर में ही करवाते हैं।
महामंडलेश्वरआश्रम में नहीं थे
तोडफ़ोड़ की कार्रवाई के समय महामंडलेश्वर ज्योतिगिरी आश्रम में नहीं थे। वे दिल्ली में हैं। आज रात तक वे शहर आएंगे।
वॉटर सॉफ्टनर तक भी तोड़ा
निगम की टीम ने आश्रम में लगा वॉटर सॉफ्टनगर तक भी तोड़ दिया। यह हार्ड वॉटर को सॉफ्ट करता है। यह बिल्डिंग के दूसरी तरफ बना था।इसे नहीं तोडऩे का निवेदन आश्रम वालों ने किया था, पर टीम नहीं मानी।
सिंहस्थ क्षेत्र में नया निर्माण था इसलिए हटाया हरियाणा आश्रम सिंहस्थ क्षेत्र में आता है। यहां नया निर्माण किया गया था। इसे हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई है।
अभिलाष मिश्रा निगमायुक्त
सिंहस्थ क्षेत्र की कार्रवाई का हिस्सा सिंहस्थ क्षेत्र की कार्रवाई के तहत निर्माण हटाया गया है। करीब ८ हजार स्केवयर फीट का निर्माण था।
संतोष टैगोर, अपर आयुक्त, सिंहस्थ









