Popup Image
Advertisement

साइबर ठगों का बड़ा खेल, जिले के 4 लोगों के खातों से निकाले लाखों रुपए

पांचवे से लॉटरी में बाइक खुलने के नाम पर 59 हजार रुपए ठगे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले आरोपियों ने उज्जैन, नागदा और बडऩगर के चार लोगों को अपना शिकार बनाया। अन्य घटना में लॉटरी में स्प्लेंडर खुलने का लालच देकर ऑटो चालक से 59 हजार रुपए ठग लिए। धोखाधड़ी की पांचों घटनाओं में बैंक खातों से 3 लाख 14 हजार, 189 रुपए राशि गई है।

उज्जैन में ईदगाह के सामने गंगानगर निवासी ऑटो रिक्शॉ चालक राजेश बाड़ोलिया ने बताया सांवरिया सेठ मंडफिया नाम से ऑनलाइन लॉटरी के टिकिट बिक रहे थे। 199 रुपए ऑनलाइन भुगतान कर टिकिट खरीदा था। ड्रॉ में स्प्लेंडर बाइक खुलने की जानकारी दी और ट्रांसपोर्ट चार्ज जमा करवाने को कहा। इसके बाद बीमा चार्ज, ट्रांसपोर्ट के दौरान बीमा, बाइक का रजिस्ट्रेशन तथा अन्य चार्जेस बताते हुए 59 हजार रुपए जमा करवा लिए। बाइक नहीं पहुंची तो धोखाधड़ी की शंका हुई। इस मामले में प्रकरण दर्ज कराया।

Advertisement

दुकानदार, फैक्टरी कर्मचारी और किसान को ठगा
किराना दुकान संचालक पीपलीनाका निवासी रामसिंह पंवार के बैंक खाते से 21 सितंबर को अज्ञात आरोपी ने खाते से 99 हजार रुपए निकाल लिए। बैलेंस कम निकलने पर उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। नागदा के मेहतवास स्थित वद्र्धमान कॉलोनी निवासी ग्रेसिम कर्मचारी सुनील केवट के बैंक खाते से ऑनलाइन 32 हजार रुपए निकाल लिए। उन्होंने बताया कि मोबाइल देख रहा था तब अचानक हैक हो गया। थोड़ी देर बाद चालू हुआ। इस बीच 32 हजार रुपए चले गए। बडऩगर के सतवासा और विक्रम पथ निवासी दो लोगों से फ्रॉड हुआ। किसान जितेंद्र कुम्हार के खाते से 15 सितंबर को 81,999 रुपए चले गए। इसी तरह बडऩगर में विक्रमपथ निवासी शुभम के साथ हुए ऑनलाइन फ्रॉड में 42,190 रुपए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें