Advertisement

उज्जैन:दबंग हिंदू सेना ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

देशद्रोही नारे लगाने वालों को सख्त सजा की मांग

Advertisement

उज्जैन।गुरुवार रात गीता कालोनी स्थित बड़े साहब के बाहर वर्ग विशेष के लोगों द्वारा इस्लामी नारों के बीच देशद्रोही नारे लगाये थे। मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन लोगों की पहचान कर 8 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इस घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने सुबह टॉवर चौक पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर उसका पुतला फूका और मौके पर मौजूद प्रशासन के अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग का ज्ञापन भी सौंपा।

दबंग हिंदू सेना और अन्य हिंदूवादी संगठनों के साथ नीलगंगा अखाड़ा के देवगिरीजी महाराज की उपस्थिति में सुबह सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। संगठन से जुड़े संत ने बताया कि हिन्दुस्तान में रहकर पाकिस्तान की तारीफ करने वालों के लिये देश में कोई जगह नहीं है। ऐसे देशद्रोहियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाना चाहिये। देश विरोधी नारे लगाने वाले किस संगठन से जुड़े हैं उसका भी पर्दाफाश किया जाना चाहिये। संत ने कहा पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया जा रहा है। टॉवर चौक पर एकत्रित हुए हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

7 को आज कोर्ट में पेश करेंगे: इधर जीवाजीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि देश विरोधी नारे लगाने के मामले में कुल 8 लोग नामजद आरोपी हैं शेष 15 अन्य हैं जिनकी शिनाख्त की जा रही है। 8 नामजद में से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जायेगा। अन्य की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें