Popup Image
Advertisement

उज्जैन:मकान नामांतरण के लिए 10 हजार की रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार

उज्जैन के मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई

Advertisement

मकान नामांतरण के लिए 10 हजार की रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार

उज्जैन। लोकायुक्त पुलिस ने मप्र हाउसिंग बोर्ड उज्जैन कार्यालय के लिपिक को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लिपिक द्वारा देवास निवासी एक व्यक्ति के मकान नामांतरण के लिए रिश्वत की जा रही थी।

Advertisement

लोकायुक्त उज्जैन डीएसपी बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि हरिओम नगर देवास निवासी राहुल दांगी ने देवास के जवाहर नगर में हाउसिंग बोर्ड का एक ईडब्ल्यूएस मकान खरीदा है। इसके नामांतरण के लिए उज्जैन हाउसिंग बोर्ड में आवेदन किया था।

Advertisement

नामांतरण के लिए हाउसिंग बोर्ड के लिपिक बालमुकुंद मालवीय ने राहुल से अन्य दस्तावेज और शुल्क के अलावा 20हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

इसमें पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपए देना तय करने के बाद राहुल ने 5  जुलाई को इसकी शिकायत लोकायुक्त उज्जैन में की। लोकायुक्त पुलिस ने लिपिक को रंगेहाथों पकडऩे के लिए पूरी प्लानिंग के साथ फरियादी राहुल दांगी को शुक्रवार सुबह भरतपुरी स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में भेजा था।

राहुल ने जैसे ही लिपिक बालमुकुंद मालवीय को रिश्वत दी और सर पर हाथ घूमाकर लोकायुक्त को इशारा किया तभी बाहर खड़ी लोकायुक्त की टीम ने लिपिक बालमुकुंद को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया। लिपिक के खिलाफ लोकायुक्त अधिनियम के तहत प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें