उज्जैन:युवक ने सल्फास खाया, मौत

उज्जैन। बीमारी से परेशान युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। खाराकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। चेतन बैरागी पिता श्यामकिशोर 21 वर्ष निवासी गोलामंडी मंदिर में पूजन कार्य करता था। उसके अंकल सुनील ने बताया कि चेतन पिछले कुछ समय से पेट की बीमारी से परेशान था।

Advertisement
Advertisement










