उज्जैन:शिक्षिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बादशाह नगर में रहने वाली शिक्षिका पति के साथ नानाखेड़ा क्षेत्र में रहने वाले रिलेटिव के यहां गमी के कार्यक्रम में गई थीं। वहां से लौटकर रस्सी से फांसी लगा ली।

सूचना मिलने पर नीलगंगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव का पीएम कराया।अलका पति सुरेन्द्र मालवीय (51) निवासी बादशाह नगर शासकीय स्कूल में शिक्षिका थीं। उनके पति सुरेन्द्र मालवीय सहकारिता विभाग में ऑडिटर हैं। बेटी दिल्ली में और बेटा इंदौर में नौकरी करता है।
परिजनों ने बताया कि अलका और सुरेन्द्र नानाखेड़ा क्षेत्र में रहने वाले रिलेटिव के घर गमी के कार्यक्रम में गये थे जहां से अलका पहले घर लौट आईं बाद में सुरेन्द्र मालवीय घर पहुंचे तो देखा कि अलका फांसी के फंदे पर लटकी थी। इसकी सूचना नीलगंगा पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि घर के दरवाजे खुले थे। अलका मालवीय के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। किन कारणों के चलते अलका मालवीय ने फांसी लगाकर आत्महत्या की इसकी जांच की जा रही है।










