Advertisement

उज्जैन : दूसरी शादी के सवा माह बाद ही महिला ने लगा ली फांसी

पति काम से घर लौटा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली

 

Advertisement

उज्जैन। महेश नगर में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है।

रानी पिता हेमराज राठौर 36 वर्ष निवासी महेश नगर की 18 जून को दीपक निवासी मालीपुरा से दूसरी शादी हुई थी। दीपक ठेले पर व्यापार करता है। रात 8 बजे वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर से लगा था। उसने खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा खोला और देखा तो रानी फांसी पर लटकी थी। परिजनों ने बताया कि रानी का पहले पति से तलाक हो चुका था। उसके दो बच्चे थे। रानी ने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की इसकी जानकारी किसी को नहीं।

Advertisement

सुसाइड नोट में लिखा मकान पति को नहीं मिले:

चिमनगंज पुलिस ने महेश नगर पहुंचकर जांच शुरू की जहां से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उल्लेख है कि मेरी मृत्यु के बाद मकान पति को नहीं मिले। मेरा मकान भाई के नाम से किया जावे। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की है।

Advertisement

शराब के साथ युवक सल्फास पी गया, मौत

विक्रम सिंह पिता लालसिंह राजपूत 34 वर्ष निवासी डाबरी थाना घट्टिया ने शराब के साथ सल्फास पी ली। रात 11 बजे तबियत बिगडऩे पर परिजनों ने प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां विक्रम की मृत्यु हो गई। विक्रम के भतीजे सोहन ने बताया कि काका सुबह से शराब के नशे में धुत्त था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें