Advertisement

उज्जैन : धोखाधड़ी का आरोपी साबू जेल गया, बांठिया की तलाश

उज्जैन। कालोनी काटकर लोगों को प्लाट बेचने के नाम पर 20 लाख रूपये से अधिक की धोखाधड़ी के आरोपी राजेन्द्र साबू को नीलगंगा पुलिस ने रिमाण्ड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया जबकि उसके साथी चिराग बांठिया की पुलिस तलाश कर रही है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र साबू और चिराग बांठिया निवासी फ्रीगंज ने गृह निर्माण संस्था बनाकर कॉलोनी काटने के नाम पर करीब एक दर्जन से अधिक लोगों से एडवांस रुपये लिये थे। लोगों ने थाने में शिकायती आवेदन दिया जिनकी जांच के बाद साबू और बांठिया के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर राजेन्द्र साबू निवासी नरेन्द्र टाकीज को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बांठिया फरार है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें