Advertisement

उज्जैन वैक्सीनेशन : 18 प्लस की स्लॉट बुकिंग एक दिन पहले ही

सुबह 9 बजे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा शुरू

 

Advertisement

उज्जैन। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिये 31 मई तक का प्लान जारी किया है जिसके अंतर्गत उक्त लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व स्लाट बुक कराने के लिये प्रतिदिन सुबह 9 बजे वेबसाइट खोली जायेगी। कोविड 19 टीकाकरण 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिये स्लाट वैक्सीनेशन एक दिवस पूर्व प्रात: 9 बजे से खोले जाएंगे।

Advertisement

मई माह में सेशन प्लानिंग विभाग द्वारा की गई है जिसके अनुसार स्लाट खुलने की दिनांक 19 मई, 21 मई, 23 मई, 25 मई, 26 मई, 28 और 30 मई निर्धारित की गई है। इन तिथियों पर स्लाट बुक करने वाले लोगों को अगले दिन वैक्सीनेशन किया जायेगा। टीकाकरण विभाग के अनुसार मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किये जाएंगे। साथ ही वैक्सीनेशन वाले दिन यदि दोपहर 3 बजे तक कुछ हितग्राहियों की अनुपस्थिति रहती है तो बचे हुए डोज के लिये प्रतिदिन 4 बजे दोपहर बाद को शेष रहे डोजेज के लिये स्लाट बनाया जायेगा जिसमें हितग्राहियों इसके लिये स्लाट बुक कर सायं 5 बजे से पूर्व वैक्सीनेशन हेतु टीकाकरण केन्द्र पहुंचना होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें