Popup Image
Advertisement

उज्जैन : शिप्रा का छोटा पुल 24 घंटों से डूबा, सुबह दो फीट ऊपर था पानी

बादल छाये रहने के कारण मौसम में घुल गई ठंडक, मौसम विभाग ने अनुमान- अभी और बरसात होगी

Advertisement

शहर मेें 12 घंटों से थमा बारिश का सिलसिला

उज्जैन। पिछले 12 घंटों से शहर में बारिश का सिलसिला रुक चुका है, लेकिन बादल छाये रहने के कारण मौसम में ठंडक घुल गई है। शिप्रा नदी का छोटा पुल 24 घंटों से डूबा है और सुबह तक पुल से दो फीट ऊपर पानी बह रहा था।

Advertisement

वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार शाम से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बारिश दर्ज नहीं हुई है। अब तक शहर में कुल 647 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। अभी भी बादल छाये हुए हैं और मौसम विभाग द्वारा जिले में बारिश की संभावना भी व्यक्त की गई है।

Advertisement

मानसून की बिदाई से पहले हो रही बारिश ने लोगों को बड़ी राहत भी दी है क्योंकि इस वर्ष मानसून सीजन की बिदाई के कुछ दिनों पहले तक अच्छी बारिश नहीं होने के कारण पेयजल के प्रमुख स्त्रोत गंभीर डेम, उण्डासा व साहेबखेड़ी तालाब अपनी पूरी क्षमता से नहीं भर पाये थे। शिप्रा नदी का छोटा पुल गुरूवार रात से डूबा हुआ है। इस पर पुलिस द्वारा बेरिकेड्स लगाकर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। सुबह तक छोटे पुल के दो फीट ऊपर से पानी बह रहा था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें