Popup Image
Advertisement

कड़ाके की सर्दी में टेंट और अलाव के सहारे बच्चें के साथ गुजारी मिल मजदूरों ने रात…

कड़ाके की सर्दी में टेंट और अलाव के सहारे बच्चें के साथ गुजारी मिल मजदूरों ने रात…

Advertisement

सुबह फिर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम, स्वैच्छा से घर खाली कर रहे लोग

उज्जैन।प्रशासन द्वारा विनोद मिल की चाल में बने मजदूरों के वर्षों पुराने मकान तोडऩे की कार्रवाई शनिवार से शुरू की गई। शुरूआत में करीब 35 मकान खाली कराने के बाद जेसीबी से तोड़े गये।

Advertisement

इनमें से अधिकांश रहवासी दूसरी जगह रहने चले गये लेकिन 5-6 परिवार के पास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से उन्होंने विनोद मिल की चाल के बीच बनी सीसी रोड़ पर टेंट और अलाव के सहारे बच्चों के साथ रात गुजारी।

Advertisement

पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने नगर निगम की टीम के साथ विनोद मिल की चाल में मौजूद रहकर हल्के फुल्के विरोध के बीच मकानों को खाली कराने व जेसीबी से मकान तोडऩे की कार्रवाई शनिवार को शुरू कराई थी। रविवार सुबह एक बार फिर अफसरों की टीम यहां पहुंची।

एसडीएम कल्याणी पांडे ने बताया कि आज सुदामा नगर के पास स्थित 105 मकानों को तोडऩे की कार्रवाई की जाना है। लोग अब भी स्वैच्छा से घर का सामान निकाल रहे हैं। सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स व क्यूआरएफ का बल तैनात किया गया है।

अफसरों द्वारा लोगों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जा रहा है। वह लोडिंग वाहनों में घर का सामान भरकर दूसरे स्थानों पर जा रहे हैं। जो मकान खाली होते जाएंगे उन्हें जेसीबी से तोड़ा जायेगा।

हम कहां जाएं, तो यहीं डेरा जमा लिया

विनोद मिल की चाल के जिन रहवासियों के मकान शनिवार को तोड़ दिये गये उनमें से अधिकांश लोग वैकल्पिक स्थानों पर रहने चले गये लेकिन 5-6 परिवार के लोग चाल में बने नये सीसी रोड़ और फुटपाथ पर टेंट लगाकर अलाव जलाए बैठे नजर आये। चर्चा में उन्होंने बताया कि प्रशासन ने जिन लोगों को मल्टी में जगह देने की बात कही वहां अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें