Popup Image
Advertisement

महाकाल दर्शन से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती घायल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज देवास। उज्जैन रोड स्थित पालखंदा बायपास के पास रविवार अलसुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन कर देवास लौट रहा था। हादसे में उसके साथ स्कूटी पर सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार गौरव नगर निवासी राकेश पिता विजय खत्री उम्र 38 वर्ष अपने दोस्त मनंद सोलंकी और एक युवती के साथ शनिवार रात को महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन एक्टिवा से गया था। दर्शन के बाद तीनों रविवार अलसुबह देवास लौट रहे थे। राकेश अपनी स्कूटी पर युवती के साथ आगे चल रहा था, जबकि उसका दोस्त मनंद सोलंकी पीछे आ रहा था। पालखंदा बायपास पर किसी अज्ञात वाहन ने राकेश की स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे के बाद पीछे आ रहे दोस्त मनंद ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राकेश खत्री को मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में घायल युवती का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Advertisement

जांच की जा रही है
बीएनपी थाना पुलिस के एएसआई राजेश सिंह ने बताया कि पालखंदा के पास हुए इस हादसे की जांच की जा रही है। मृतक के परिजन ने बताया कि राकेश बैंक फायनेंस का कार्य करता था। उसके घर में मां व एक भाई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें