Advertisement

आधुनिक मशीनों से बन रही सड़कें, तेजी से हो रहा काम

उजरखेड़ा से मोहनपुरा मार्ग पर पीक्यूसी पेवर तकनीक से बन रही सीसी रोड, लेवल की गड़बड़ी होगी खत्म

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पिछले दिनों दिए गए निर्देशों के मुताबिक सिंहस्थ निर्माण कार्यों में अब आधुनिक तकनीक और मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि कार्य न केवल समय पर पूरे हों, बल्कि उनकी गुणवत्ता और स्थायित्व भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो। वर्तमान में उजरखेड़ा से मोहनपुरा तक निर्माणाधीन सीमेंट कांक्रीट (सीसी) सड़क के निर्माण में पीक्यूसी पेवर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। रविवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने काम का निरीक्षण कर मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस आधुनिक मशीन के उपयोग से पारंपरिक मैन्युअल पद्धति की तुलना में सड़क अधिक मजबूत और समतल बन रही है।

क्यों खास है पीक्यूसी पेवर
सटीक लेवलिंग- सेंसर तकनीक के कारण सड़क की सतह बहुत चिकनी और सपाट बनती है। इससे लेवल में गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं रहती और वाहन चालकों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलता है।

Advertisement

बेहतर मजबूती- मशीन कांक्रीट को समान रूप से फैलाकर उसे इस तरह दबाती है कि हवा के बुलबुले नहीं रहते। इससे सड़क का घनत्व बढ़ता है और वह अधिक टिकाऊ बनती है।

कार्य गति तेज- यह मशीन स्वचालित होने के कारण बड़े क्षेत्र में कांक्रीट बिछाने का काम बहुत जल्दी पूरा करती है, जिससे प्रोजेक्ट निर्धारित समयसीमा से पहले पूरे हो सकेंगे।

Advertisement

श्रम की बचत- पूरी प्रक्रिया मशीनीकृत होने के कारण मैन्युअल लेबर पर निर्भरता कम हुई है, जिससे गुणवत्ता पर मानवीय त्रुटियों का असर नहीं पड़ता।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें