Advertisement

महाकाल पार्किंग-चौबीस खंभा मार्ग निर्माण में नई कंसल्टेंट

प्लान प्रोसेस, मैन पॉवर और मशीनरी की उपलब्धता के साथ प्रगति रिपोर्ट की जानकारी मांगी

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए जा रहे नए मार्ग की क्वालिटी और समयसीमा को लेकर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने महाकाल पार्किंग से चौबीस खंबा मार्ग तक निर्माणाधीन सड़क और रिटेनिंग वॉल के कार्य का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान धीमी स्पीड और तकनीकी देखरेख में कमी पाए जाने पर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लापरवाह कंसल्टेंट को हटाकर नई कंसल्टेंट एजेंसी नियुक्त की जाए। आयुक्त ने स्मार्ट सिटी अधिकारियों को कार्य की दैनिक रिपोर्ट के आधार पर १ माह का विस्तृत प्रोजेक्ट प्लान तैयार करने का कहा। उन्होंने आईपीई ग्लोबल पीडीएमसी से प्लान प्रोसेस, मैन पावर और मशीनरी की उपलब्धता के साथ प्रगति रिपोर्ट की जानकारी मांगी है। महाकाल भक्तों के लिए यह मुख्य मार्ग है।

Advertisement

कुल चौड़ाई- 24 मीटर
कुल लंबाई-360 मीटर
मार्ग के दोनों ओर मजबूती के लिए रिटेनिंग वॉल बन रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें