Popup Image
Advertisement

केंद्रीय मंत्री के समक्ष बोरासी ने थामा भाजपा का हाथ

पूर्व अपर आयुक्त ने रखा राजनीति में कदम

Advertisement

केंद्रीय मंत्री के समक्ष बोरासी ने थामा भाजपा का हाथ

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:विधानसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। पूर्व प्रशासनिक अफसरों के भाजपा में आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत बुधवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर की उपस्थिति में पूर्व अपर आयुक्त जेसी बोरासी के भाजपा में शामिल होने के साथ हुई।

Advertisement

प्रशासन में 12 वर्षों तक एडीएम, एसडीएम, अपर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, आरटीओ जैसे पदों पर सेवाएं दे चुके बोरासी विधिवत भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी, प्रेक्षक और आब्जर्वर के रूप में काम करने का अनुभव भी उनके पास है।

Advertisement

प्रशासनिक अनुभव के साथ वे चुनाव विश्लेषण की भूमिका भी कर चुके हैं। वे अब विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए काम करेंगे। उधर कांग्रेस भी अब सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाएं चुनाव में लेने की तैयारी में जुट गई हैं। पार्टी पूर्व अफसरों के संपर्क में हैं।

पूर्व अधिकारियों को चुनाव में काम करने का अनुभव होता है। इसका लाभ पार्टी को रणनीति बनाने में मिलता है। इसी कारण सेवानिवृत अधिकारियों की इन दिनों पूछपरख बढ़ गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें