Popup Image
Advertisement

खेतीहर मजदूर के 8 साल के बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम पलदुना में खेतीहर मजदूर का 8 वर्षीय बालक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उपचार के दौरान उज्जैन के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बताया ग्राम पलदुना में रहने वाला जीवन शर्मा और उसकी पत्नी मजदूरी करते हैं। दो दिन पहले पति-पत्नी खेत में मजदूरी कर रहे थे।

Advertisement

इसी दौरान 8 वर्षीय बालक हर्षित खेलते हुए सड़क पर चला गया। वह सड़क पार कर रहा था तभी अज्ञात वाहन उसे रौंदता हुआ चला गया। गंभीर घायल अवस्था में ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने उज्जैन रैफर कर दिया। उज्जैन के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

उज्जैन : पोकलेन चालक को पिकअप वाहन ने रौंदा, मौत

Advertisement

पंवासा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शंकरपुर में पिकअप वाहन ने पोकलेन मशीन चलाने वाले युवक को रौंद दिया। हादसे में घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया रामीनगर के रहने वाले 25वर्षीय प्रदीप पिता शिवराम पंवार जिंदल कंपनी की पोकलेन मशीन चलाता था। वह देर रात अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था इसी दौरान शंकरपुर में पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के
सुपुर्द कर दिया।

उज्जैन : अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

Advertisement

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में पांड्याखेड़ी ब्रिज पर दो दिन पहले ५० वर्षीय मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। शुक्रवार शाम जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया पंवासा का रहने वाला कैलाश पिता गेंदालाल सोलंकी मजदूरी करता था। 28 सितंबर की रात वह मजदूरी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पांड्याखेड़ी ब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी।

एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक पर धारा 304-ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में कैलाश का साथी गोपाल पिता ईश्वर मालवीय भी घायल हुआ था जिसका उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें