Advertisement

ग्राहक बन कर युवकों ने उड़ाई स्मार्ट वॉच

4 आरोपी सीसीटीवी में कैद

Advertisement

चोरी गए सामान का मूल्य 6000 से अधिक….

उज्जैन। गुरूवार को फ्रीगंज स्थित टाईटन शोरूम में ग्राहक बनकर पहुंचे 4 युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसकी रिपोर्ट नीलगंगा थाने में मैनेजर ने दर्ज कराई है।

Advertisement

संजय पिता डोमीनिक जार्ज निवासी सार्थक नगर फ्रीगंज स्थित सनशॉईन टॉवर के टाईटन शोरूम मैनेजर हैं। संजय जार्ज ने बताया कि 19 जनवरी की दोपहर 1.30 बजे चार युवक ग्राहक बनकर शोरूम में आये थे। यहां सेल्समेन को युवकों ने बातों में उलझाया और एक युवक ने शोकेस से स्मार्ट वॉच निकालकर जैकेट की जेब में रख ली। वहीं दूसरे युवक ने एक हेडफोन चोरी कर लिया।

युवकों के जाने के बाद चोरी की भनक लगी। सीसीटीवी कैमरे चैक किये तो हरकत का पता चला। संजय ने बताया कि नीलगंगा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सामान की कीमत 6000 रुपये से अधिक है।

Advertisement

संभ्रांत घर के लग रहे युवक

शो रूम संचालक ने पुलिस को बताया कि चारों युवकों ने पहले शो रुम का मुआयना किया। उनकी बातचीत और लहजे के साथ कपड़ों से लग रहा था कि वे संभ्रांत घरों से है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें