Popup Image
Advertisement

चरक में प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कमल कॉलोनी निवासी गर्भवती महिला की रविवार रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण चरक अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था।
कमल कॉलोनी निवासी पुष्पा (32) पति योगेश, आठ माह से अधिक की गर्भवती थीं। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई होने लगी। तो परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। शाम को महिला की अस्पताल में मौत हो गई। पुष्पा की यह दूसरी प्रसूति थी। उसकी पहले एक बेटी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं होने के कारण पुष्पा की मौत हुई है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।

Advertisement

छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तुमड़ावदा में 15 वर्षीय छात्रा की जहरीला पदाष्र्थ खाने से मौत हो गई। मौत का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के तुमड़ावदा निवासी डिम्पल (15 पिता ईश्वर ने रविवार दोपहर को अज्ञात कारणों से जहर खा लिया था। दोपहर में जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को घटना का पता चला और आनन-फानन में उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे। शाम करीब 5.30 बजे डिम्पल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।

Advertisement

पार्टी में भिखारी बोला, मना किया तो पीटा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भूखी माता मंदिर के समीप पार्टी कर रहे कुछ लोगों के बीच भिखारी कहने की बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें जमकर मारपीट हुई।

Advertisement

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 4.30 बजे की है। नागेश्वर पिता कालूराम वर्मा (32) निवासी न्यू इंदिरानगर, नागझिरी को उसके परिचित विनोद सेन ने भूखी माता मंदिर के समीप घाट पर पार्टी करने के लिए बुलाया था। जहां विनोद सेन रोटी लेकर आया और नागेश्वर से कहा कि भिखारी खा ले, इस पर नागेश्वर ने भिखारी कहने से मना किया तो विनोद और उसके एक अन्य साथी ने गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। मामले में महाकाल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें