Advertisement

छत्तीसगढ़ के पहले चरण की 20 सीटों और मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे खत्म हो गई। अब वो ही लोग वोट डाल पा रहे हैं, जो पोलिंग बूथ के अंदर आ गए थे। राज्य में 4 बजे तक 69.87% मतदान हो चुका है। राजधानी आइजोल में अब तक 47.55% वोटिंग हो चुकी है। सेरछिप में सबसे ज्यादा 77.78% तो सियाहा में सबसे कम 52.02% मतदान हुआ।

Advertisement

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान मंगलवार शाम 5 बजे खत्म हो गया है। अब जो बूथ के अंदर रह गए हैं, वही मतदाता वोट कर सकेंगे। शाम 5 बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं मतदान के बीच नक्सलियों ने जमकर आतंक मचाया। कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में नक्सली वारदातें और मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं।

सुकमा में दो अलग-अलग IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हुए हैं। अभी मीनपा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, 3 जवान घायल हुए हैं। इसके अलावा कांकेर में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक किसान घायल हुआ है। बीजापुर में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया जा रहा है। नारायणपुर में मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें