जबलपुर में क्रूज डूबा, 9 मृत

बरगी डेम में हादसा: 9 से ज्यादा लापता, 24 को बचाया

जबलपुर। जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डेम में गुरुवार शाम पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया। पुलिस के मुताबिक, 9 शव बरामद किए गए हैं। 24 को सुरक्षित बचा लिया गया। 9 से ज्यादा अब भी लापता हैं।
बरगी सिटी एसपी (सीएसपी) अंजुल मिश्रा ने बताया कि मप्र टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। अचानक आई आंधी के कारण ये हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। हालांकि बड़ी टॉर्च का इस्तेमाल करके लोगों की तलाश की जा रही है।
पायलट का दावा: लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला’
क्रूज पायलट महेश ने बताया कि वह पिछले 10 साल से क्रूज चला रहा है और पूरी तरह प्रशिक्षित व लाइसेंसधारी है। उनके मुताबिक क्रूज में सभी सुरक्षा इंतजाम और पर्याप्त लाइफ जैकेट मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिल सका।






