Advertisement

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन करवाने वाले को डंडे-बेल्ट से पीटा

 पुलिसकर्मी की करतूत, जबलपुर में युवक के शरीर पर चोटों के निशान, घंटे चौकी में बैठाया

Advertisement

जबलपुर। जबलपुर में अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन कराने गए युवक ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने शरीर पर चोटों के निशान दिखाते हुए कहा कि दो आरक्षकों ने उसे डंडे-बेल्ट से पीटा। एसपी संपत उपाध्याय ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मामला गोरखपुर थाना इलाके में गुरुवार का है। कांचघर निवासी गौरव महरोलिया (33) अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन कराने पंजाब नेशनल बैंक की लाइन में लगा था। बैंक खुलने पर भीड़ के बीच धक्का-मुक्की होने लगी।

मौके पर व्यवस्थाएं संभालने के लिए रामपुर पुलिस चौकी के कॉन्स्टेबल योगेंद्र कुमार और तरुण मिश्रा मौजूद थे। तरुण ने मुझे पीछे की तरफ धकेल दिया। विरोध किया तो गला पकड़कर थप्पड़ मारे। फिर दोनों मुझे चौकी ले गए।

Advertisement

गला पकड़ा, थप्पड़ मारे, धमकाया
मैं गुरुवार सुबह 6 बजे बैंक के बाहर जाकर खड़ा था। वहां धक्का-मुक्की हुई। पुलिस वाले चौकी ले गए और बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। उसके पूरे शरीर पर बेल्ट के निशान हैं। जो पुलिस की क्रूरता साबित कर रहे हैं।

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें