Advertisement

जल आवर्धन योजना: महापौर ने सीएम से किया था अनुरोध

30 करोड़ की लागत से होंगे कार्य

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: शहर की जल आवर्धन योजना के क्रम में शासन द्वारा 30 करोड़ रूपये प्रदान करने पर मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि प्रस्ताव अनुसार शेष राशि भी शीघ्र प्राप्त होगी। कार्य शीघ्र आरंभ होंगे।

Advertisement

महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि मेरे द्वारा मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें उज्जैन शहर की जल आवर्धन योजना संबंधी प्रस्ताव देते हुए अनुरोध किया कि आपके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा नित नए विकास कार्य किये जा रहे हैं। आपके द्वारा स्वीकृत राशियों का पूर्ण रूप से योजना बनाकर विकास कार्यों में उपयोग किया जा रहा है। प्रदेश की महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन नगरी होने से आपकी मंशा के अनुरूप स्थानीय निवासियों के साथ-साथ आगंतुक श्रद्धालुओं को भी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उज्जैन नगर पालिक निगम परिषद कृत संकल्पित है। उज्जैन शहर अमृत 2.0 योजनांतर्गत चयनित शहर है। योजनांर्गत उज्जैन शहर की जल आवर्धन हेतु राशि रूपये 191.69 करोड़ का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया था। शासन द्वारा राशि रु 30 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके तहत कुछ वार्डों में जलप्रदाय से सम्बन्धित विभिन्न कार्य शीघ्र आरंभ किये जाएंगे।

जल योजना पर कार्य आरंभ होगा

Advertisement

शहर में 54 वार्ड हैं पिछली जनगणना के आधार पर जनसंख्या 5.15 लाख है। धार्मिक पर्यटन नगरी होने एवं श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के उपरांत तथा विभिन्न पर्व, श्रावण मास में भगवान महाकालेश्वर की सवारी आदि अवसरों लगभग 2 लाख की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। आगामी सिंहस्थ महापर्व भी निकट ही वर्ष 2028 में आयोजित होगा। इस प्रकार स्थानीय एवं एक बड़ी फ्लोटिंग जनसंख्या को पेयजल आपूर्ति की जाना होती है। महापौर के अनुसार प्राप्त राशि 30 करोड़ से शीघ्र ही जल योजना पर कार्य आरंभ किया जाएगा। महापौर द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित कार्य योजना पर कार्यवाही तत्काल आगे बढ़ाने के निर्देश दिये गए है। शीघ्र ही इस दिशा में कार्यवाही को गति प्रदान करते हुए कार्य आरंभ किये जाएंगे। एक दो दिन में भूमि पूजन भी संभावित है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें