Popup Image
Advertisement

जारी है महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन…

सशुल्क जलाभिषेक करने वालों की लग रही कतार

Advertisement

आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश कम

उज्जैन। श्रावण-भादो मास की समाप्ति के बाद भी महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। खास बात की मंदिर में भक्तो का लगातार आगमन होने की वजह से सावन-भादो मास समाप्त होने के बाद भी इन दिनों श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर के दर्शन दूर से करना पड रहे है। भीड़ कम होने की स्थिति मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दोपहर में केवल 1 से 4 बजे तक गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, लेकिन ऐसा बहुत कम हो पा रहा है।

Advertisement

दरअसल मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। इतना ही नहीं मंदिर प्रबंध समिति ने दिन के समय सशुल्क (75 रु.प्रति व्यक्ति) गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक करने की अनुमति दी जा रही है,लेकिन इसके लिए भी लम्बी कतार लग रही है। ऐसे में आम श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश का कम ही अवसर मिल पा रहा है।

Advertisement

तिलक लगाने-प्रसाद बेचने वालों से मांगे पहचान-पत्र

महाकाल मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में थाल लेकर तिलक लगाने के अलावा टोकरी में फूल-प्रसाद बेचने वालों की तादात काफी हो गई है। वहीं श्रद्धालुओं के सामान-जेबकटी की घटना भी बहुत हो रही है। इसे देखते हुए महाकाल थाना पुलिस ने मंदिर के बाहर तिलक लगाने और टोकरी में प्रसाद बेचने वालों को अपने आधार कार्ड या पहचान पत्र थाने में जमा करने के आदेश दिए है। इसके बाद सभी को लिस्टेड किया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें