Popup Image
Advertisement

जीवाजीगंज थाना टीआई बोले : निगमकर्मी मुकेश सारवान पर कार्यवाही के लिए लिखेंगे पत्र

हफ्ता वसूली के साथ अन्य प्रकरण भी है दर्ज

Advertisement

क्राइम ब्रांच ने जुएं के अड्डे पर मारा था छापा…

उज्जैन। पुलिस ने बीती रात जिस नगर निगम कर्मचारी के घर से जुए का अड्डा पकड़ा है,उस पर पूर्व से हफ्ता वसूली के साथ अन्य कई आपराधिक प्रकरण भी दर्ज है। इसे लेकर कार्रवाई के लिए पुलिस नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखने वाली है।

Advertisement

जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में नगर निगम के कर्मचारी के घर पर जुए का अड्डा संचालित किया जा रहा था। क्राइम स्क्वाड की टीम में रविवार रात में दबिश देकर यहां से 7 लोगों को पकडकर जीवाजीगंज पुलिस के सुपुर्द किया था। सीएसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बिलोटीपुरा में रहने वाले नगर निगम कर्मचारी मुकेश सारवान उर्फ कप्तान के घर टीम ने दबिश देकर यहां से 7 लोगों को जुआं खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार कर इनके पास से उपकरण के अलावा 20 हजार रूपये नकद भी जब्त किये। सभी को जीवाजीगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया। उस पर हफ्ता वसूली का मामला भेरूगढ थाने में लंबित है उसके बावजूद वह नगर निगम में कार्यरत है।

हफ्ता वसूली में गिरफ्तारी

Advertisement

मुकेश सारवान अब भी जीवाजीगंज पुलिस की गिरफ्त में है। उसके खिलाफ भेरूगढ थाने में हफ्ता वसूली का केस दर्ज है उसमें मुकेश की गिरफ्तारी होना है। अब भेरूगढ पुलिस उसकी गिरफ्तारी लेगी। इसी के साथ पूर्व के 4 आपराधिक मामले भी मुकेश पर दर्ज हैं। टीआई बादल के अनुसार मुकेश के आपराधिक रिकार्डों के साथ निलंबित करने हेतु नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखा जा रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें