Popup Image

अमूल दूध 4 रुपए लीटर तक महंगा, नई कीमतें लागू

गोल्ड 70 से 74 रुपए हुआ

Advertisement

भोपाल। मध्यप्रदेश में अमूल दूध की कीमतें 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं। नई कीमतें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू हो चुकी हैं। अमूल गोल्ड का एक लीटर पैक 70 रुपए से बढ़कर 74 रुपए और अमूल फ्रेश 57 रुपए से बढ़कर 59 रुपए का हो गया है।

प्रदेश में सांची के बाद अमूल दूध की सबसे ज्यादा खपत होती है। यहां रोजाना साढ़े 4 लाख लीटर से ज्यादा अमूल दूध बिकता है। सबसे ज्यादा खपत इंदौर में करीब सवा लाख लीटर है। वहीं, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में रोजाना 50 से 80 हजार लीटर के बीच अमूल दूध की बिक्री होती है। जानकारी के अनुसार, अमूल की ओर से दूध की नई कीमतें लागू करने की जानकारी सप्लायर्स को दे दी गई है। हालांकि, उन्हें अभी लिखित आदेश नहीं मिले हैं। सप्लायर हरीश ने बताया कि गुरुवार से भोपाल समेत अन्य जगहों पर अमूल दूध नई कीमतों पर मिलेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें